मलेशिया में महाथिर मोहम्मद ने सत्तारूढ़ दल छोड़ा

कुआलालंपुर, 19 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद ने सोमवार को सत्तारूढ़ दल से नाता तोड़ लिया। माना जा रहा है कि इस नई स्थिति से प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी की सरकार की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

महाथिर ने कहा कि मार्च चुनावों में यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) को मिली अब तक सबसे खराब नतीजों के बाद बदावी द्वारा इस्तीफा न दिए जाने के विरोध में वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

उधर बदावी ने महाथिर के पार्टी छोड़ने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि मतभेद के बावजूद उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन वह पार्टी की रक्षा के लिए अपने पद पर बने रहेंगे।

महाथिर यूएमएनओ के अन्य मंत्रियों और शीर्ष नेताओं से पार्टी छोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बदावी के पद छोड़ने के बाद ही सबको वापस आना चाहिए।

गौरतलब है कि महाथिर यूएमएनओ में 1946 से उसकी स्थापना के साथ ही शामिल हो गए थे। वह मलेशिया पर 22 वर्ष तक शासन कर चुके हैं। उन्होंने 2003 में बदावी को अपना उत्तराधिकारी चुना था, लेकिन दोनों में उठे मतभेदों के कुछ ही समय बाद से वह बदावी पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाने लगे थे।

महाथिर जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना यूं भी सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मार्च के आम चुनावों में उसे दो-तिहाई वोटों का नुकसान उठाना पड़ा था। अनेक राज्यों में भी विपक्षी सरकारें हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार महाथिर के पार्टी छोड़ने के बाद गठबंधन नेताओं का विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम के साथ जा मिलना आसान हो जाएगा। ऐसे हालात में देश में ताजा चुनाव के हालात बन सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+