श्रीलंका के ताजा संघर्ष में 60 की मौत (लीड)
कोलंबो , 19 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी मन्नार जिले में सेना की कार्रवाई के कारण शुरू हुए ताजा संघर्ष में 40 तमिल विद्रोहियों सहित दोनों पक्षों से करीब 60 लोगों की मौत हुई है।
कोलंबो , 19 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी मन्नार जिले में सेना की कार्रवाई के कारण शुरू हुए ताजा संघर्ष में 40 तमिल विद्रोहियों सहित दोनों पक्षों से करीब 60 लोगों की मौत हुई है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार संघर्ष तब शुरू हुआ जब सेना के बढ़ाव को रोकने के प्रयास में लिबरेशन टाईगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) विद्रोहियों ने नादुकंदल सेना शिविर पर हमला किया। इस हमले में एक सैनिक सहित 11 लिट्टे छापामार की मौत हुई।
सेना के प्रवक्ता के अनुसार लिट्टे विद्रहियों ने नादुकंदल सेना शिविर पर कब्जा करने के लिए दुबारा हमला किया लेकिन सेना ने यह हमला भी विफल कर दिया।
करीब एक घंटे चली लड़ाई में 21 लिट्टे विद्रोही मारे गए। करीब 12 तमिल विद्रोही घायल हुए हैं। सेना के पांच जवानों की हमले में मौत हुई और तीन घायल हुए हैं।
एक अन्य हमले में सेना ने करूनकंदल इलाके में लिट्टे के एक बंकर पर कब्जा कर लिया है। इस हमले में सात तमिल विद्रोही मारे गए। सेना के चार जवानों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं।
लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'पुथीनाम डाट काम' के अनुसार तमिल चीतों के साथ संघर्ष में सेना के 20 जवान मारे गए हैं और 40 घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications