श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद का सहारा

कोलंबो, 19 मई (आईएएनएस)। आंतरिक हिंसा से ग्रसित श्रीलंका में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब आयुर्वेद का सहारा लिया जा रहा है। हिंसा के कारण यहां का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कोलंबो, 19 मई (आईएएनएस)। आंतरिक हिंसा से ग्रसित श्रीलंका में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब आयुर्वेद का सहारा लिया जा रहा है। हिंसा के कारण यहां का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

श्रीलंका पर्यटन बोर्ड के प्रमुख रेन्टन डी अलवीस ने आईएएनएस से कहा, "हमारा पर्यटन क्षेत्र प्रकृति, संस्कृति और आयुर्वेद का संगम है। हम पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।"

बोर्ड आयुर्वेदिक मसाज आदि के जरिए पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रयास कर रहा है। अलवीस ने कहा, "आयुर्वेद के क्षेत्र में केरल के बाद श्रीलंका का दूसरा प्रमुख स्थान है।"

उन्होंने कहा कि देश में आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय देशी दवा मंत्रालय के साथ काम कर रहा है। इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।

पर्यटन विकास प्राधिकरण के अनुसार देश में पर्यटकों की संख्या में भी 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी इस वर्ष के पहले तीन महीने में रिकार्ड की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+