कर्नाटक में धर्मसिंह को कड़ी चुनौती मिल रही है भाजपा से
जेवारगी (कर्नाटक), 19 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धर्मसिंह मौजूदा विधानसभा चुनाव में नौवीं बार जेवारगी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरें हैं। इस क्षेत्र में 22 मई को मतदान होना है। मई 2004 से मात्र 20 माह तक राज्य का मुख्यमंत्री पद संभाल चुके धर्मसिंह गत 36 वर्षो से राज्य के राजनीतिक पटल पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के वफादार धर्मसिंह 1980 से 2004 तक पांच कांग्रेस सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं। अपने उत्तरी कर्नाटक निर्वाचन क्षेत्र जेवारगी के बारे में उनका दावा है कि उन्होंने वहां के 144 गांवों के लिए स्कूल-कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया है।
हकीकत यह है कि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मार्ग, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं खस्ताहाल हैं। यही वजह है कि इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें अपनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी डोडप्पा गौडा पाटिल की ओर से कड़ी चुनौती मिल रही है।
इसके अतिरिक्त जनता दल-एस (जद-एस) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी अन्य दलों सहित 10 स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिनके कारण वोट बंट सकते हैं।
गौरतलब है कि विगत कांग्रेस सरकारों द्वारा राज्य को सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक स्थायित्व उपलब्ध न करा पाने के कारण ही जनता चुनाव प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के प्रति उदासीन दिखती है।
इसके विपरीत धर्मसिंह का कहना है कि उन्हें गत तीन दशकों से सभी समुदायों और वर्गो के बीच समान रुप से इज्जत मिली है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जेवारगी देश का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है जो न केवल सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष है और उसने तमाम जातिबंधनों से ऊपर उठकर एक राजपूत यानी मुझे हरेक चुनाव में वोट दिए हैं।"
दूसरी ओर धर्मसिंह के भाजपाई प्रतिद्वंद्वी गौडा कहते हैं कि युवा और लिंगायत समुदाय का होने के नाते उन्होंने जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है। वह कहते हैं, "हमें उम्मीद है कि इस बार हम धर्मसिंह का जीत का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में निर्णय आएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications