बांग्लादेशी मीडिया द्वारा भारत के जल्दबाजी में दिए गए निष्कर्षो की निंदा

ढाका, 19 मई (आईएएनएस)। जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद भारत द्वारा बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों पर लगाए गए आरोपों के बारे में बांग्लादेशी मीडिया के एक वर्ग ने चेतावनी दी है कि यह एकदम उलटे परिणाम दे सकता है।

यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए मीडिया से कहा है कि वह विस्फोटों के बारे में अनुमान न लगाए कि उनके पीछे कौन हो सकता है।

बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने अपने संपादकीय में भारत सरकार और भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया है कि बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों को जयपुर विस्फोटों का जिम्मेदार ठहरा कर उन्होंने जल्दबाजी का परिचय दिया है। पत्र ने सवाल उठाया कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका से इंकार करते हुए सीधे हूजी को दोषी ठहरा दिया।

समाचार पत्र ने बांग्लादेश की सरकार को भी चेतावनी दी है कि वह यह न सोचे कि हमारे बीच कोई आतंकवादी नहीं है। पत्र ने कहा है कि 'बांग्ला भाई'और ' हूजी' (हरकत-उल जेहादी इस्लामी) के अपने अनुभवों से सीखते हुए हमें आतंकवाद को ज्यादा गंभीरता से लेना होगा।

पत्र ने सरकार को सलाह दी की हर तरह के आतंकवाद को पराजित करने के लिए उसे भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+