सरकारी विज्ञापनों में सोनिया की तस्वीरों का इस्तेमाल बंद हो : भाजपा

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकारी विज्ञापनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरों का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे अनुचित व अवैध करार दिया है।

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की है कि वह सभी मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को हिदायत दे कि वे इस भ्रष्ट और अनुचित परिपाटी को तत्काल बंद करें तथा इस संबंध में निर्देश जारी करे।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "हालांकि मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी द्वारा नामांकित प्रधानमंत्री हैं। फिर भी हम उम्मीद करते हैं कि इस गैर कानूनी, अनुचित व भ्रष्ट प्रथा को समाप्त करने के लिए अविलंब निर्देश देंगे।"

उन्होंने कहा कि पक्षपातपूर्ण राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी तंत्र और संसाधनों का दुरुपयोग करना काफी समय से कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रहा है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासनकाल में ऐसा दुरुपयोग पहले से कहीं अधिक मुखर और व्यापक हो गया है।

प्रसाद ने कहा कि आगामी 22 मई को संप्रग सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में सरकार चार साल की अपनी उपलब्धियों के संबंध में जो सरकारी विज्ञापन जारी करेगी उसके प्रचार में सोनिया गांधी को न दिखाया जाए।

भाजपा का कहना है कि सोनिया गांधी किसी सरकारी पद पर आसीन नहीं हैं कि वे सरकारी विज्ञापनों में स्थान पा सकें। वह संप्रग की अध्यक्ष हैं और यह कोई सरकारी पद नहीं है। अलबत्ता सरकारी विज्ञापनों में सोनिया का उल्लेख भी अनुचित और अवैध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+