पाक हवाई अड्डों पर ब्रिटिश करते हैं पासपोर्ट की जांच

Pakistan Airport
इस्लामाबाद, 19 मई: पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों के पासपोर्ट की जांच करने और जरूरत पड़ने पर जब्त करने का अधिकार ब्रिटिश अधिकारियों को दे दिया गया है।

इस कारण ब्रिटेन जाने वाले पाकिस्तानी यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। यद्यपि ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा है कि पासपोर्ट को जब्त करने के बजाय उड़ान से पहले आवश्यक होने पर यात्री को रोक दिया जाता है।

उधर, अखबारों में प्रकाशित समाचारों के अनुसार ऐसे मामले आम होते जा रहे हैं जिनमें वैध वीजा के बावजूद पासपोर्ट को अनिश्चित समय के लिए कब्जे में ले लिए जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों को पासपोर्ट की जांच करने की अनुमति कुछ महीने पहले ही दी गई है।

ब्रिटिश उच्चायोग के एयरलाइंस संपर्क अधिकारी (एएलओ) कराची, इस्लामाबाद और लाहौर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता मुहम्मद लतीफ ने इस बात की पुष्टि की है कि ब्रिटिश अधिकारियों को संदेह होने पर किसी भी यात्री के दस्तावेज और पासपोर्ट को जब्त करने या उसे रोकने का अधिकार दिया गया है।

यात्रियों का मानना है कि वैध वीजा के बावजूद उनको ब्रिटेन जाने से नहीं रोका जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+