माइक्रोसाफ्ट ने रखा याहू के सामने नया प्रस्ताव

न्यूयार्क, 19 मई (आईएएनएस)। साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने इंटरनेट कंपनी याहू के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। इसके तहत साफ्टवेयर कंपनी याहू का पूर्ण अधिग्रहण न करके उसके साथ सहयोग आधारित व्यवसाय करना चाहती है।

रविवार को जारी एक संक्षिप्त वक्तव्य में माइक्रोसाफ्ट ने याहू के साथ अपनी नई बातचीत का रहस्योद्घाटन किया है। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही याहू ने माइक्रोसाफ्ट द्वारा उसके अधिग्रहण के लिए रखे गए 47.5 अरब डालर के प्रस्ताव को यह कह कर ठुकरा दिया था कि यह अपेक्षा से बहुत कम है।

माइक्रोसाफ्ट ने कहा कि वह याहू के साथ एक वैकल्पिक सौदे पर बातचीत कर रही है जिसके अंतर्गत अधिग्रहण के बजाय एक संयुक्त व्यवसाय की संभावना तलाश रही है।

माइक्रोसाफ्ट का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब याहू गूगल के साथ मिलकर एक समझौते के लिए प्रयास कर रहा है।

पिछले सप्ताह एक बड़े निवेशक कार्ल सी. इकाह्न् ने भी याहू के संचालक मंडल को बदलने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+