सिंगापुर में बौद्ध धर्म की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

सिंगापुर, 19 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर में रहने वाले युवाओं व शिक्षित लोगों के हृदय में अन्य की अपेक्षा बौद्ध धर्म तेजी से अपनी जगह बना रहा है। 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में सोमवार को यह बात सामने आई।

यहां वर्ष 1990 में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के 31 प्रतिशत ऐसे लोग थे जो बौद्ध धर्म को मानने वाले थे, लेकिन पिछले 10 वर्षो में इनका प्रतिशत बढ़कर 43 हो गया है। अब यहां 11 लाख बौद्ध धर्मावलंबी रहते हैं।

अखबार में छपी रिपोर्ट मुताबिक वर्ष 1990 से 2000 तक बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है जिसमें युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है।

हिन्दू परिवार में पैदा हुई एक खुदरा व्यापार समूह की 43 वर्षीय निदेशक तारा मेलवानी ने कहा, "बौद्ध धर्म अपना कर मैं एक अच्छी बेटी, एक बेहतर बहन, एक बेहतर दोस्त और बेहतर सहयोगी साबित हो सकती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+