सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था उद्देश्य: जय सिंह

Bomb Blast
जयपुर, 19 मई: जयपुर के पूर्व राजकुमार और प्रसिद्ध उद्योगपति जय सिंह का मानना है कि पिछले हफ्ते शहर में हुए सिलसिलेवार बम धमाके पूर्व नियोजित थे और इसका उदेश्य शहर में हिंदू-मुसलमानों के बीच तनाव उत्पन्न करना था।

'रामबाग पैलेस होटल' के निदेशक जय सिंह ने कहा, "जयपुर आतंकवादियों के निशाने पर था। आतंकवादी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते थे। राज्य सरकार ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाकर अच्छा काम किया। दरअसल, सरकार के इस कदम से तनाव पर नियंत्रण रखने में सफलता मिली।"

जयपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य जय सिंह ने कहा, "इस शहर में सदियों से हिंदू-मुसलमान एक साथ रहते आए हैं। कभी कभार राजनीतिज्ञों के उकसावे के कारण छोटी-मोटी घटनाएं हुईं।"

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से राज्य का पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा। गौरतलब है कि 13 मई को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 61 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+