'स्पीकिंग फार माइसेल्फ' एक असाधारण पत्नी की साधारण कथा
लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने अपनी हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा में अपने जीवन के उन दस वर्षो का ब्यौरा प्रस्तुत किया है जिनमें वह डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में रहीं।

चेरी की इस पुस्तक को पढ़कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री की पत्नी और एक सफल अधिवक्ता होने के बाद भी उन्होंने अपने जीवन में किस कदर सादगी का पालन किया है।
'स्पीकिंग फार माइसेल्फ' नामक इस पुस्तक में चेरी ने अपने जीवन में आए विभिन्न परिवर्तनों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने यहां आने के बाद ही अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया, स्तन कैंसर से जुड़े अपने कार्यो को आगे बढ़ाया और अपने बच्चों को ब्रिटेन की टैबलायड प्रेस से भी बचा कर रखा।
इतना ही नहीं परिवार और बच्चों के प्रति अपनी सारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक जिम्मेदार अधिवक्ता के रूप में अपने करियर को भी आकार दिया।
किताब में उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने परिवार की जरूरतों को देखते हुए दस डाउनिंग स्ट्रीट के स्थान पर अपेक्षाकृत बड़े इलेवेन डाउनिंग स्ट्रीट को अपना आवास बनाने का निश्चय किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications