कमजोर डालर की शह पर सोना चढ़ा
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। तेल में तेजी व डालर में कमजोरी के मद्देनजर लंदन व एशियाई हाजिर बाजारों में सोमवार को सोना पिछले एक महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
बाजार समीक्षकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर बढ़ रही महंगाई व डालर में नरमी निवेशकों को सोना में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। लंदन हाजिर बाजार में कारोबार के दौरान हाजिर सोना आज 909.20 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
पिछले शुक्रवार के न्यूनतम स्तर से यह 3.3 फीसदी ज्यादा है। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 127.85 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई तक पहुंच गई थी। नाइमेक्स में तेल 126 डालर प्रति बैरल के आस-पास चल रहा है।
सर्राफा विशेषज्ञ जान नैडलर के अनुसार सप्ताह के दौरान सोना 925 डालर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकता है।
समीक्षकों का मानना है कि अमेरिका में सप्ताह के दौरान जारी होने वाले प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स व होम सेल्स आंकड़े निवेशकों को रुख तय करने में मदद करेंगे।
एशियाई हाजिर बाजार में भी आज सोना 890 डालर प्रति औंस के रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ते हुए पिछले एक महीने के उच्चतम स्तर यानी 906.90 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications