दिल्ली में कॉल सेंटर की कार से कुचलकर दो की मौत
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आज सुबह करीब 5 बजे कॉल सेंटर की एक कार ने तीन व्यक्तियों को कुचल दिया। घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।
घटना तब हुई जब तीनों व्यक्ति अपने ट्रक का टायर बदल रहे थे। मरने वालों के नाम दिनेश और सबीर बताए गए हैं और घायल व्यक्ति का नाम लियाकत है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कार घायल व्यक्तियों को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गई थी। बाद में ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की जानकारी पुलिस को एक राहगीर ने दी। घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दिनेश और सबीर को मृत घोषित कर दिया।
उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जसपाल सिंह के अनुसार ड्राइवर की गिरफ्तारी होने तक निश्चित तौर पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा, "हमारा दल ड्राइवर और वाहन के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications