गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 282 करोड़ का पैकेज

जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। प्रदेश सरकार ने गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों के अति पिछड़े लोगों के लिए 282 करोड़ के विशेष पैकेज का प्रावधान किया है। यह प्रावधान चोपड़ा कमेटी के सुझावों के अनुरूप गठित रामदास अग्रवाल समिति के प्रतिवेदन में देवनारायण योजना के तहत किया गया है।

इस संबंध में राज्य के अविकसित, सुविधा विहीन व दूरदराजों के क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज संबंधी देवनारायण योजना निर्धारित करने के लिए गठित रामदास अग्रवाल समिति का प्रतिवेदन यहां सांसद रामदास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार ने चोपड़ा समिति द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष पैकेज का निर्धारण किया है, जिसके तहत प्रथम चरण में प्रदेश के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों के अति पिछड़े लोगों के लिए 282 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनायी गयी है।

मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गुर्जर समाज के लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के तहत विकास कार्य सम्पादित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुर्जर समाज के गरीब से गरीब आदमी को राहत देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में अति पिछड़े क्षेत्रों के बाद द्वितीय चरण में पिछड़े क्षेत्रों के लिए अगला पैकेज बनाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस चोपड़ा समिति द्वारा राज्य के अविकसित, सुविधा विहीन व दूरदराजों के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के उत्तरोत्तर विकास के लिए सुझाव दिए गए थे। इसी के अनुरूप एक विशेष पैकेज का निर्धारण कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सांसद रामदास अग्रवाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+