देश में मुंबई हवाई अड्डा सबसे बेहतर
मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। एक सर्वेक्षण में मुंबई हवाई अड्डे को देश का सबसे बेहतर हवाई अड्डा बताया गया है। 'एयरपोर्ट इंटरनेशनल काउंसिल' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में दुनिया के 1,600 से अधिक हवाई अड्डों को शामिल किया गया था।
सर्वेक्षण के मुताबिक छोटा जांच कतार, स्वच्छ शौचालय, बेहतर ट्रॉली और रिटेल में लंबे अनुभव ने मुंबई हवाई अड्डे को देश में शीर्ष पर पहुंचाया है।
इस सर्वेक्षण में दुनिया भर के 100 हवाई अड्डों के यात्रियों से सेवा, वातावरण और अन्य सुविधाओं के आधार पर हवाई अड्डों को अंक देने के लिए कहा गया था।
सर्वेक्षण के मुताबिक मुंबई हवाई अड्डे को पांच में से 3.57 अंक मिले। यह पूरी दुनिया के औसत 3.83 से कुछ ही कम है। जबकि दिल्ली हवाई अड्डे को मात्र 2.6 अंक मिले।
उल्लेखनीय है कि इस सर्वेक्षण में एशिया के 21 हवाई अड्डों को शामिल किया गया था जिसमें कुआलालंपुर हवाई अड्डा शीर्ष पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications