पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा, 4 मरे (लीड)

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा में चार लोग मारे गए हैं।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) राज कनौजिया ने कहा, "मुर्शिदाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान हुई झड़पों में कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो-दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। "

कनौजिया ने कहा, "मालदा में भी माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई। इलाके में तनाव बना हुआ है। मुर्शिदाबाद के रानीनगर और दोमकल गांव में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर बम फेंके। हमने 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।" पुलिस सूत्रों के अनुसार बीरभूम जिले से भी झड़पों की खबर है।

गौरतलब है कि तीसरे चरण के लिए राज्य के सात जिलों बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण दीनाजपुर, उत्तरी दीनाजपुर और कूच बिहार के 15 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मत डाले जा रहे हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके के 15 मतदान केंद्रों पर भी पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग के सहायक सचिव आर. एन. मंडल ने आईएएनएस से कहा, "बासंती के 15 मतदान केंद्रों से गड़बड़ी की शिकायत आने पर इन केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। "

मालदा और मुर्शिदाबाद जिले में पंचायत चुनाव के मद्देनजर 28 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के कुल छह सांसदों में से पांच मालदा और मुर्शिदाबाद जिले से आते हैं।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी भी मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उत्तरी दीनाजपुर में कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। यह केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का संसदीय क्षेत्र है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+