हत्या से नाराज विपक्षी दलों ने असम सरकार से मांगा इस्तीफा

गुवाहाटी, 18 मई (आईएएनएस)। प्रदेश के जनजातीय बहुल उत्तरी कछार जिले में आतंकवादियों द्वारा 20 लोगें की हत्या से नाराज विपक्षी दलों ने असम की कांग्रेस सरकार से इस्तीफा देने और केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

उत्तरी कछार जिले में दीमा हलाम दाओघ (ब्लैक विडो) नामक आतंकवादी संगठन द्वारा पिछले हफ्ते की गई हत्या के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए आठ पार्टियों ने बैठक की।

बैठक के बाद राज्य के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद के अध्यक्ष बृंदाबन गोस्वामी ने कहा कि तरुण गोगोई की सरकार चुनाव में किए गए अपने वादे के अनुसार राज्य में लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा में विफल रही है।

गोस्वामी ने कहा कि गोगोई सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तर कछार जिले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की।

उत्तर कछार पहाड़ी जिले की स्थिति 11 मई के बाद से बिगड़नी शुरू हुई जब ब्लैक विडो आतंकवादियों ने रेलवे के निर्माण कार्य में लगे 8 कर्मचारियों की हत्या का दी थी। गुरुवार को भी एक ट्रेन चालक सहित 11 लोगों की हत्या की गई थी।

माना जा रहा है कि विद्रोही संगठन ने यह कार्रवाई 10 मई को अपने 12 कार्यकर्ताओं के भारतीय सेना द्वारा मारे जाने का बदला लेने के लिए की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+