सवा सौ घंटे मलबे में दबे रहने के बाद भी जीवित रहे दो व्यक्ति
बेईचुआन (चीन), 18 मई (आईएएनएस)। चीन के सिचुआन प्रांत में आए भूकंप ने 28,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है, लेकिन बचाव क र्मियों ने दो लोगों को सवा सौ घंटों के बाद भी मलबे से सुरक्षित बचा लिया हैं।
विनाशकारी भूकंप के 139 घंटे बाद बचाव दल ने सिचुआन प्रांत के बेईचुआन अस्पताल के मलबे से सुबह 9.15 बजे एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया।
बचावकर्मियों ने सुबह तांग झियांग नामक आदमी को मलबे से बाहर निकालता। राहतदल ने बताया कि इस व्यक्ति की पत्नी को भी गुरुवार को सुरक्षित बचा लिया गया था।
चेंग्दू सैन्य कमान दल ने बेईचुआन में एक दूसरे व्यक्ति वू जियानपिंग को भी 127 घंटे बाद आज सुबह 9.55 बजे मलबे से सुरक्षित निकाला। जिस समय भूकंप आया यह आदमी बेईचुआन अस्पताल में इलाज के लिए गया था।
गौरतलब है कि चेंग्दू सैन्य कमान के राहतकर्मियों ने बुधवार से अभी तक 13 लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications