मदरसों का नवीनीकरण हर साल जरूरी नहीं : पिंटो
भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष एम़ पी़ पिंटो ने कहा कि एक बार अनुमति मिलने के बाद हर साल मदरसों का नवीनीकरण नहीं किया जाना चाहिए। पिन्टो ने यह निर्देष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में लंबित मध्य प्रदेश के विभिन्न मामलों की समीक्षा के दौरान दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन पर त्वरित कार्रवाई करें। इतना ही नहीं ऐसे मामले जो आयोग में दर्ज हैं उनसे संबंधित जानकारी तुरंत आयोग तक भेजा जाना चाहिए। पिंटो ने आयोग में लंबित दो दर्जन से अधिक प्रकरणों की सिलसिलेवार समीक्षा की और ताजा स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने नीमच, भिंड, झाबुआ आदि जिलों के कलेक्टरों से प्रकरणों में हुई प्रगति के बारे में पूछा।
इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से अनेक स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। आयोग के सचिव उमर फारूख खट्टानी ने बताया कि अल्प संख्यकों को छात्रवृत्ति तथा अन्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए मध्य प्रदेश में 65 सूचना केंद्र कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications