अगवा भारतीय इंजीनियर रिहा, परिवार वाले खुश (लीड-1)

काबुल/नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारत ने हेरात प्रांत से पिछले माह बंधक बनाए गए भारतीय नागरिक मोहम्मद नईम को सकुशल मुक्त करा लेने के लिए अफगान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। 27 दिन बाद बंधकों के चंगुल से मुक्त किए जाने पर नईम के परिवार वाले और रिश्तेदार भी काफी खुश हैं।

सारंग मोहम्मद नईम और नेपाली नागरिक के. बी. गुरंग दुबई स्थित 'एचईबी इंटरनेशनल लॉजिस्टिक' नामक कंपनी के कर्मचारी थे। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को आईएएनएस को जानकारी दी कि दोनों बंधकों को शनिवार शाम रिहा कर दिया गया।

उच्चायोग के अनुसार अपराधी गिरोह ने 21 अप्रैल को हेरात से अद्रसकन जा रहे दो लोगों को अगवा कर लिया था। उन लोगों ने अफगान ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसे थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया गया था।

मुक्त होने के बाद नईम और गुरंग हेरात स्थित एचईबी इंटरनेशनल के कार्यालय में रविवार सुबह पहुंचे। मुक्त होने पर दोनों खुश नजर आ रहे थे। भारतीय उच्चायोग नईम से संपर्क बनाए हुए है जो कि फिलहाल अपने कार्यालय स्थल में है। नईम के काबुल शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी जिनहुआ ने हेरात पुलिस प्रवक्ता नूर मोहम्मद के हवाले से कहा कि अपहरण मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उधर नईम की रिहाई की खबर उसके गृहनगर कर्नाटक के मंगलौर में पहुंचते ही परिवार वालों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार नईम को बंधक बनाए जाने की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि अफगानिस्तान में सक्रिय किसी आतंकवादी संगठन ने उनका अपहरण किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+