झांसी से बैंक प्रबंधक लापता, अपहरण की आशंका
झांसी, 18 मई (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के झांसी से शनिवार रात एक बैंक प्रबंधक लापता हो गए। उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बैंक प्रबंधक ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक की पारीछा शाखा के प्रबंधक भूषण भट्ट शनिवार रात से ही लापता हैं। बैंक कर्मचारियों के अनुसार भट्ट शाखा से अपनी कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे मगर वह अब तक घर नहीं पहुंचे हैं। बैंक कर्मचारियों और उनकी पत्नी की ओर से झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में भट्ट के अपहरण की आशंका जताई गई है।
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस़ क़े भगत ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस बैंक प्रबंधक की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने भट्ट केअपहरण की आशंका से इंकार नहीं किया है।
बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि भट्ट के पास बैंक की नकदी और चाबियां भी हैं। जब वह लापता हुए उस समय उनके पास कितनी रकम थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। भट्ट को लापता हुए 20 घंटे हो चुके हैं मगर उनका अब तक कहीं पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications