पाक में न्यायाधीशों की बहाली के लिए वकील करेंगे देशव्यापी प्रदर्शन

इस्लामाबाद, 18 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली को लेकर पाकिस्तान के वकील 10 जून से देशव्यापी मार्च निकालेंगे।

लाहौर में पाकिस्तान बार काउंसिल, सर्वोच्च न्यायालय बार काउंसिल, प्रांतीय बार काउंसिल, उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों के बार संघों के प्रतिनिधियों की छह घंटे तक चली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

इस संबंध में पाकिस्तान के वकीलों का 24 मई, 31 मई और नौ मई को सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी और अन्य बर्खास्त न्यायाधीशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में लगभग 300 वकीलों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार सभी ने बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली को लेकर मार्च निकालने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

पाकिस्तान बार काउंसिल के उपाध्यक्ष हाजी सैयद रहमान ने कहा कि बैठक में सम्मेलन के लिए वरिष्ठ सदस्यों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। सर्वोच्च न्यायालय बार काउंसिल के अध्यक्ष एतजाज अहसन ने कहा कि न्यायाधीशों की बहाली को लेकर निकाले जाने वाले मार्च का नाम 'अदलिया बहाली' रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+