रोबोट ने किया 'ब्रेन ट्यूमर' का सफल ऑपरेशन

टोरंटो, 18 मई (आईएएनएस)। कनाडा के शल्य चिकित्सकों ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी रोबोट से मनुष्य के मस्तिष्क से ट्यूमर निकालने में सफलता अर्जित की है।

कैलगरी फुटहिल्स मेडिकल सेंटर के शल्य चिकित्सकों ने रोबोट से मस्तिष्क के ट्यूमर को इलाज करवा कर शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चिकित्सकों ने नव विकसित रोबोट मार्गदर्शन प्रणाली को 'न्यूरोआर्म' का नाम दिया है।

इस प्रणाली की मदद से 21 वर्षीय महिला पैगे निकसन के मस्तिष्क से अंडे के आकार के ट्यूमर को नौ घंटे चले ऑपरेशन के बाद सफलता पूर्वक निकाला गया।

दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद निकसन ने बताया, "मैं रोबोट द्वारा इस तरह के ऐतिहासिक ऑपरेशन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मुझे पहले थोड़ा भय जरूर हुआ था, लेकिन मुझे अपने चिकित्सकों पर पूरा भरोसा था।"

'न्यूरोआर्म' प्रणाली से रोबोट को संचालित करने वाली शल्य चिकित्सक और कैलगरी विश्वविद्यालय में शल्य चिकित्सा की प्रोफेसर गार्नेटे सदरलैंड ने बताया, "शल्य चिकित्सा की पढ़ाई में रोबोट का प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 'न्यरोआर्म' की मदद से मस्तिष्क का इलाज करना अब और आसान हो जाएगा।"

उन्होंने बताया कि इस रोबोट तकनीक की सहायता से अब जटिल से जटिल ट्यूमर को आसानी से हटाया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+