आतंकवाद के मुद्दे पर पटरी से नहीं उतरेगी भारत-पाक शांति प्रक्रिया
लाहौर, 18 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को शुरू हो रही द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद पर प्रमुखता से चर्चा होगी। दोनों पक्षों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आतंकवाद के मुद्दे पर वह दोनों देशों के बीच चल रही शांति प्रक्रिया पटरी से नहीं उतरने देंगे।
लाहौर, 18 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को शुरू हो रही द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद पर प्रमुखता से चर्चा होगी। दोनों पक्षों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आतंकवाद के मुद्दे पर वह दोनों देशों के बीच चल रही शांति प्रक्रिया पटरी से नहीं उतरने देंगे।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए आतंकवादी विस्फोटों के ठीक एक सप्ताह के बाद भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच बुधवार को बैठक होगी।
भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी भी सीमापार आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से चर्चा करेंगे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दफा दोनों पक्ष इस बात को लेकर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं कि सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर शांति की प्रक्रिया पटरी से नहीं उतरने देंगे।
पाकिस्तान को इस बात का संतोष है कि वर्ष 2006 में हुए मुंबई ट्रेन धमाकों की तर्ज पर जयपुर हादसों के लिए उसके ऊपर अंगुली नहीं उठाई गई।
सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक नेता ने कहा, "हम भारत के धर्य की दाद देते हैं। इस बार भारत की सधी हुई प्रतिक्रिया ने दोनों देशों के बीच शांति व मित्रता कायम रखने के सकारात्मक संदेश दिए हैं।"
उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस वक्तव्य का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जयपुर के विस्फोट भारत और पाकिस्तान के बीच सुधर रहे संबंधों को निशाना बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने भी यह कहकर सकारात्मक संदेश दिए हैं कि वार्ता के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर विश्वास पैदा करने वाले मानक अपनाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications