जयपुर विस्फोट : घायलों को 67 लाख रुपये के चेक वितरित
जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री नरपत सिंह राजवी एवं शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बम विस्फोटों में भर्ती गंभीर एवं सामान्य घायलों को 67.50 लाख रुपये की सहायता राशि के 93 चेक वितरित किए।
राजवी एवं सराफ शनिवार को सवाई मानसिंह चिकित्सालय के आर्थोपेडिक्टस, साउथ विंग प्रथम डे. केयर सेंटर एवं पोली ट्रोमा इत्यादि वाडरें में भर्ती घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों एवं घायलों की हर संभव मदद की गयी है। उन्होंने बताया कि सरकार एंव चिकित्सा विभाग की सक्रियता के कारण कई लोगों को पुनर्जीवन मिला है।
उन्होंने सवाई मानसिंह चिकित्सालय में त्वरित उपचार, संवेदनशीलता, समुचित व्यवस्थाओं एवं माकूल प्रबंधन के लिए चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर 59 गंभीर रूप से घायलों को 59 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायलों को 8.50 लाख रुपये की सहायता राशि के 93 चेक वितरित किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications