अमेरिका में जहरीले रसायन का रिसाव, 3500 लागों को हटाया गया
वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के लुसियाना प्रांत में लफायेट के पास एक दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी से जहरीले रसायन के रिसाव के कारण 3500 लोगों को वहां से हटा दिया गया है।
मालगाड़ी के छह डिब्बे शनिवार तड़के पटरी से उतर गए थे। उनमें से एक डिब्बे से जहरीला हाइड्रोक्लोरिक रसायन का रिसाव शुरू हो गया था। इस रसायन के संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी और आंख तथा त्वचा की तकलीफ शुरू हो सकती है।
अनुमान है कि मालगाड़ी से करीब 8,000 से 10,000 गैलन जहरीला रसायन बाहर गिरा है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल के 1.6 किलोमीटर व्यास के क्षेत्र में स्थित घरों, व्यवसायों और दो निजी अस्पतालों खाली करा दिए हैं।
रिसे हुए रसायन से क्षेत्र में जहरीले बादल का निर्माण हो गया है। इसकी चपेट में आने वाले पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी रेल विभाग ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications