दिल्ली में इमारत ढहने से एक बच्चे की मौत, 20 घायल

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राजधानी के विभिन्न इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण दीवार और घर ढहने की अलग अलग घटनाओं में आठ वर्षीया एक बच्ची की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

उत्तम नगर के रामा पार्क इलाके में शनिवार देर रात को एक घर की छत गिर जाने से आठ वर्षीया सोनी की मौत हो गई और छह अन्य बच्चे घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे मलबे के नीचे दब गए थे।

अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं के कारण कमजोर निर्माण सामग्री से बना घर ढह गया था। अधिकारी के मुताबिक मलबे में दबी लड़की ने सिर में चोट लगने के कारण घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जबकि घायल बच्चों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

उधर द्वारका के विश्वास पार्क इलाके में शनिवार को एक मकान के बालकनी के ढह जाने से पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।

शनिवार को ही रोहिनी मुबारकपुर इलाके में एक घर की दीवार ढह जाने से छह लोग घायल हो गए जबकि उत्तर-पूर्व दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक घर के ढह जाने से पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+