'ए प्रिजनर ऑफ बर्थ' मेरी सर्वश्रेष्ठ कृति है : जेफरी आर्कर
गुड़गांव, 18 मई (आईएएनएस)। चर्चित ब्रिटिश लेखक व राजनीतिज्ञ जेफरी आर्कर ने 'कैन एंड एबल', 'नोट ए पेनी मोन, नोट ए पेनी लेस' जैसी कई बेहतरीन पुस्तकें लिखी हैं। लेकिन वे अपनी हालिया प्रकाशित पुस्तक 'ए प्रिजनर ऑफ बर्थ' को अपनी सर्वश्रेष्ठ कृति मानते हैं।
इन दिनों भारत भ्रमण कर रहे लेखक जेफरी आर्कर शनिवार को गुड़गांव स्थित पुस्तक की एक दुकान पर पहुंचे तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।
इस तकनीकी युग में यह कहकर उन्होंने चौंका दिया कि अपनी पुस्तक का प्रत्येक शब्द वह खुद लिखते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं नई तकनीकों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता हूं। मेरी प्रत्येक पुस्तक के प्रत्येक शब्द बड़ी लगन व मेहनत से लिखे गए होते हैं! 'ए प्रिजनर ऑफ बर्थ' को लिखने में मुझे लगभग एक हजार घंटे का समय लगा ।"
वह कहते हैं, "अपनी पहली पुस्तक से हर लेखक को सबसे ज्यादा प्रेम होता है। मुझे भी 'नॉट ए पेनी मोर, नॉट ए पेनी लेस' से बहुत लगाव है। मुझे 'कैनी एंड एबेल' भी पसंद है। हालांकि 'ए प्रिजनर ऑफ बर्थ' को मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ कृति मानता हूं।"
क्रिकेट प्रेमी आर्कर के लिए ऐसे समय में भारत आना एक बेहतरीन अनुभव रहा, जब यहां आईपीएल मैच खेला जा रहा है। वह खुश हैं कि उन्हें सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखने का अवसर मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications