कानपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने काटी हाथ और पैर की नसें
कानपुर, 18 मई (आईएएनएस)। कानपुर में एक महिला ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने हाथ और पैर की नसें काट ली, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कानपुर के रायपुरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुरवा मुहल्ले में आज पूनम तिवारी नाम की एक महिला ने अपने घर पर पंखे से लटकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके पति सुनील वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने हाथ और पैरों की नसें काट लीं।
सुनील को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना के पीछे पति और पत्नी के आपसी झगड़े को कारण मान रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब एक साल पहले पूनम तिवारी और सुनील वर्मा ने प्रेम विवाह किया था। सुनील एक जूते की दुकान में काम करता था और पूनम शहर के संजीवनी नर्सिग होम में नौकरी करती थी। सुनील द्वारा पिछले एक साल में दर्जनों नौकरियां बदलने से पूनम उससे नाराज चल रहती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications