अफगानिस्तान में अगवा भारतीय इंजीनियर रिहा (लीड)
काबुल/नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से गत माह बंधक बनाए गए भारतीय नागरिक मोहम्मद नईम और एक नेपाली युवक को बंधकों ने रिहा कर दिया है।
भारतीय उच्चायोग ने रविवार को आईएएनएस को जानकारी दी कि दोनों बंधकों को शनिवार शाम रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्रालय ने भी इस खबर की पुष्टि की है लेकिन फिलहाल इससे जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय नागरिक नईम को हेरात प्रांत के अदरसकान से 22 अप्रैल को बंधक बना लिया गया था। 39 वर्षीय नईम पेशे से इंजीनियर हैं और दुबई की 'एचईबी इंटरनेशनल लॉजिस्टिक' नामक कंपनी में काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार नईम को बंधक बनाए जाने की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि अफगानिस्तान में सक्रिय किसी आतंकवादी संगठन ने उनका अपहरण किया था। वह कर्नाटक के मंगलौर के रहने वाले है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications