क्यूबा का व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत में, नैनो पर खास नजर
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। क्यूबा का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारत आया। प्रतिनिधमंडल दवा, पर्यटन, एवं हथियार क्षेत्र में सहयोग की संभावना की तलाश करेगा। इसके साथ ही क्यूबाई प्रतिनिधिमंडल की नजर टाटा की लखटकिया नैनो पर भी है।
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। क्यूबा का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारत आया। प्रतिनिधमंडल दवा, पर्यटन, एवं हथियार क्षेत्र में सहयोग की संभावना की तलाश करेगा। इसके साथ ही क्यूबाई प्रतिनिधिमंडल की नजर टाटा की लखटकिया नैनो पर भी है।
क्यूबा के राजदूत मिग्युएल एंजेल रेमिरेज रामोस ने अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के नई दिल्ली पहुंचने के पूर्व आईएएनएस को बताया, "नैनो के लिए क्यूबा के कार बाजार में काफी संभावनाएं हैं।"
क्यूबा के 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश व्यापार मंत्रालय के उपमंत्री एडुआडरे इस्केंडेल एमेडोर कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल अपने 12 दिनों के प्रवास में भारतीय नेताओं, सरकारी अधिकारियों और उद्योगपतियों से विचार विमर्श करेगा।
प्रतिनिधिमंडल तीनों बड़े व्यापारिक संगठनों फिक्की, सीआईआई और एसौचैम के साथ अलग-अलग बैठक करेगा।
क्यूबा अपना बाजार धीरे-धीरे विदेशी कंपनियों के लिए खोल रहा है। भारत की कंपनियों को क्यूबा में अपने व्यापार बढ़ाने में इस प्रतिनिधिमंडल का दौरा काफी मदद कर सकता है।
भारत और क्यूबा के बीच 1980 के दशक में 30 करोड़ डालर का व्यापार होता था। लेकिन अब यह घटकर केवल 5 करोड़ डालर रह गया है।
क्यूबाई राजदूत ने कहा कि यदि हम अपना व्यापार बढ़ाकर 1980 के बराबर ही कर लें तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
प्रतिनिधिमंडल दो दिन के लिए मुंबई जाएगा जहां वह टाटा समूह के विदेशी व्यापार और निवेश के मामलों को देखने वाली कंपनी टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications