म्यांमार में तूफान से नहीं फैला कोई संक्रामक रोग
यंगून, 18 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में पिछले दिनों आए नरगिस तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई संक्रामक बीमारी नहीं फैली है।
म्यांमार के सरकारी रेडियों ने राष्ट्रीय आपदा तैयारी केंद्रीय समिति की रिपोर्ट के हवाले से बताया, "ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों में भयंकर महामारी देखी जाएगी लेकिन अभी तक संक्रामक रोगों के फैलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।"
इस समिति में सैन्य और नागरिक संगठनों के 122 चिकित्सक दल शामिल हैं। इन दलों ने तूफान प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया और पाया कि किसी प्रकार का संक्रामक रोग नहीं फैला है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार का पर्यवेक्षक निकाय अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर तूफान प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री के वितरण में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
इस राष्ट्रीय आपदा तैयारी समिति के प्रमुख प्रधानमंत्री हैं। एक अफवाह में कहा जा रहा था कि तूफान पीड़ितों के लिए आई राहत सामग्री अवैध रूप से बाजार में बेची जा रही है। इस बारे में समिति ने लोगों से आग्रह किया है लेकिन वे इसकी परवाह न करें और आपदा की इस घड़ी में देश का सहयोग करें।
गौरतलब है कि 2 मई को आए नरगिस तूफान में 77,738 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 55,917 लोग अभी तक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications