विदेशी सहायता के लिए चीनी राष्ट्रपति ने जताया आभार
चेंग्दू (चीन), 18 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने दुनिया के देशों से भूकंप पीड़ितों को मिली सहायता के लिए आभार जताया है। इस विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 28,000 से ज्यादा हो गई है।
राष्ट्रपति हू जिंताओ ने कहा, "चीन की कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीसी), राज्य परिषद और केंद्रीय सैन्य आयोग की तरफ से मैं विश्व के सभी देशों की सरकारों और विदेशी दोस्तों से अंतर्राष्ट्रीय मदद के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।"
उन्होंने कहा कि वह विनाशकारी भूकंप की तबाही से जूझ रहे पीड़ितों की मदद करने के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, सशस्त्र पुलिस, सार्वजनिक सुरक्षाकर्मी, चिकित्सा क र्मी, पत्रकारों और सभी लोगों के निस्वार्थ भाव से इन क्षेत्रों में काम करने के प्रति आभार जताता हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में यह सबसे भयानक भूकंप था जिसने 28,881 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाना है।
गौरतलब है कि चीन के भूकंप प्रभावित इलाके में 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय बचाव कर्मी सहायता पहुंचा रहे हैं। इनमें जापान, रूस, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों के नागरिक हैं। शनिवार की शाम को रूसी बचाव दल ने 127 घंटे से मलबे में फंसी एक 61 वर्षी महिला को जीवित निकालने में सफलता पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications