सोना फिर से चढ़ाई की तैयारी में
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। डालर में कमजोरी व कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के मद्देनजर सोना एक बार फिर से तेजी के रास्ते पर चलने के लिए तैयार दिख रहा है। निवेशकों की मांग में जारी नरमी और बिकवाली का दबाव हालांकि अभी भी विश्लेषकों को तेजी के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नहीं कर पा रहा है।
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। डालर में कमजोरी व कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के मद्देनजर सोना एक बार फिर से तेजी के रास्ते पर चलने के लिए तैयार दिख रहा है। निवेशकों की मांग में जारी नरमी और बिकवाली का दबाव हालांकि अभी भी विश्लेषकों को तेजी के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नहीं कर पा रहा है।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) के कामेक्स डिवीजन में सोना सप्ताहांत पिछले तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर जाकर बंद हुआ। डालर में कमजोरी व कच्चे तेल की कीमतों में तेजी सोने में तेजी के लिए जिम्मेदार रहा। नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में सप्ताहांत तेल (क्रूड) कारोबार के दौरान 127.82 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
कामेक्स में सप्ताहांत सोने का जून वायदा कारोबार के दौरान 904.50 डालर प्रति औंस की ऊंचाई को छूते हुए अंतत: 19.90 डालर यानी 2.3 फीसदी चढ़कर 899.90 डालर प्रति औंस बंद हुआ। गत 23 अप्रैल के बाद कामेक्स में सोना के लिए यह उच्चतम स्तर है। वही आलोच्य सप्ताह के सभी पांच कारोबारी दिवस के दौरान सोना का जून वायदा कुल 1.6 फीसदी चढ़ा।
आलोच्य सप्ताह के दौरान डालर का बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में गिरना जारी रहा। अमेरिका में सप्ताहांत अनुमान से बेहतर आए आवास आंकड़ों से डालर को मामूली सहारा मिला लेकिन यह इतना पर्याप्त नहीं था कि कमजोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों के नकारात्मक असर से इसे उबार सके।
यूनीवर्सिटी आफ मिशीगन से जारी आंकड़ों के अनुसार मई के दौरान अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट इंडेक्स अप्रैल के 62.6 की तुलना में गिरकर 59.5 तक पहुंच गया। वर्ष 1980 के बाद से यानी पिछले 28 वर्षो में कंज्यूमर सेंटीमेंट इंडेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इन आंकड़ों के मद्देनजर डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में सप्ताहांत 0.1 फीसदी कमजोर दर्ज किया गया।
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना (999) व (995) सप्ताहांत 135 रुपये चढ़कर 11,810 और 11,750 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ।
उधर, घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोने का जून वायदा सप्ताहांत सोना 3 रुपये की तेजी से 12,305 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,301 और 12,357 रुपये प्रति दस ग्राम के निम्नतम और उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 42 रुपये चढ़कर 12,344 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications