नाटो हेलीकाप्टर पर तालिबान का हमला, प्रांतीय गर्वनर बाल-बाल बचे

काबुल, 18 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान विद्रोहियों द्वारा एक अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किए गए हमले में दक्षिणी हेलमंद प्रांत के गर्वनर गुलाब मेंगल और अन्य अधिकारी बाल-बाल बच गए।

तालिबान विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हेलीकाप्टर पर दक्षिणी अफगानिस्तान के मुसाकला जिले में हमला किया गया।

हेलमंद के गर्वनर मेंगल ने स्पष्ट किया कि उनके हेलीकाप्टर को निशाना बनया गया था। मेंगल एक नई बनी मस्जिद का उद्घाटन करने जा रहे थे।

काबुल में नाटो के प्रवक्ता मेजर मार्टिन ओ डोनेल ने स्वीकार किया कि सीएच-47 चिनूक हेलीकाप्टर पर हमला किया गया। हमले के बाद हेलीकाप्टर को नजदीक के एक ब्रिटिश सैनिक अड्डे के पास आपात स्थिति में उतार लिया गया।

मेंगल और अन्य अधिकारियों को दूसरे हेलीकाप्टर से राजधानी भेज दिया गया।

अफगानिस्तान और नाटो की संयुक्त फौजों ने मुसा कला जिले पर 10 महीने पहले ही कब्जा कर लिया है।

हेलमंद प्रांत अफगानिस्तान का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक जिला है। यह तालिबान के हमलों से सबसे अधिक प्रभावित रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+