'सलवा जुडूम' की जांच के लिए एनएचआरसी का दल छत्तीसगढ़ में
रायपुर, 18 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'सलवा जुडूम' पर बस्तर जिले में मानवाधिकारों का उल्लंघन किए जाने के आरोपों की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का एक दल राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों का दौरा कर रही है।
एनएचआरसी का 13 सदस्यीय दल शनिवार को बस्तर जिला पहुंचा। सदस्यों ने नक्सल प्रभावित बिजापुर और दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया। गौरतलब है कि इन इलाकों के लगभग 50 हजार लोग 23 सरकारी शिविरों में रह रहे हैं।
एनएचआरसी के सदस्यों का यह दौरा सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश के तहत है, जिसमें न्यायालय ने समिति को सलवा जुडूम के कार्यकर्ताओं पर मानवाधिकार के उल्लंघन करने का आरोप लगा था। न्यायालय ने एनएचएआरसी को आठ सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
एनएचआरसी के सदस्यों ने शनिवार और रविवार को विभिन्न शिविरों में रहने वाले जनजातियों के साथ ही बस्तर क्षेत्र में नियुक्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। यह दल एक हफ्ते तक राज्य में रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications