हमें नरम देश समझने की भूल न करें : चिदंबरम

जालंधर, 18 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि भारत सहनशील देश है और वह मानवाधिकारों का सम्मान करता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह नरम देश है।

जालंधर में पंजाब केसरी अखबार समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए चिदंबरम ने कहा, "हम सहनशील हैं। हम कानून और मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं। हमारी सहनशीलता और मानवाधिकारों के प्रति हमारे सम्मान को गलत न समझा जाए। हम किसी भी प्रकार के आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादी मानवता के विरोधी हैं। एक समय था जब पंजाब में आतंकवाद अपने चरम पर था लेकिन देश की जनता ने इसका मुहतोड़ जवाब दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी आतंकवाद के खिलाफ लोहा लेने वाले पंजाबियों की जमकर तारीफ की।

इस मौके पर आतंकवाद के शिकार कई परिवारों को सम्मानित भी किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+