सऊदी अरब द्वारा बढ़ाया गया तेल उत्पादन पर्याप्त नहीं : बुश

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कहा है कि सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में की गई आंशिक वृद्धि से उनके देश में तेल की बढ़ती कीमतों की समस्या हल नहीं होगी।

पाकिस्तान के डान समाचार पत्र के ऑन लाइन संस्करण में प्रकाशित समाचार के अनुसार बुश ने कहा कि अमेरिका गैस की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए घरेलू स्तर पर प्रयास जारी रखेगा। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से निजी मुलाकात के बाद बुश ने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा, उपभोग में सुधार और घरेलू तेल क्षेत्रों की खोज के लिए अधिक निवेश की उनकी योजना में कांग्रेस अड़ंगा लगाती है।

बुश ने कहा कि सऊदी के शाह ने शुक्रवार को हुई वार्ता के दौरान उनको बताया कि उनका देश कुछ बड़े ग्राहकों जैसे अमेरिका में तेल की बढ़ती कीमतों के प्रति चिंतित है।

बुश ने तेल की बढ़ती कीमतों से होने वाली कठिनाई को कम करने के लिए सऊदी अरब से तेल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया था। बुश ने शाह को बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उनके देश को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश के प्रयास तेज करने पड़ते हैं।

यद्यपि, सऊदी अरब के तेल मंत्री अली अल-नईमी ने शुक्रवार को कहा था कि बुश की यात्रा से एक सप्ताह पहले ही उन्होंने तेल के दैनिक उत्पादन में तीन लाख डालर प्रतिदिन की वृद्धि करके उसे 94.5 लाख बैरल रोज करने का निर्णय लिया था।

ऊर्जा विश्लेषक दैनिक उत्पादन में केवल तीन प्रतिशत की वृद्धि को शाह अब्दुल्ला द्वारा बुश को इंकार के रूप में देख रहे हैं, लेकिन बुश इसके लिए सऊदी अरब की खुलेआम आलोचना से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+