जयपुर विस्फोट : सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम
जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। जयपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए बम विस्फोटों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गयी है। इस संबंध में दी गयी पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) ए. के. जैन ने बताया कि मंगलवार को जयपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के अपराधियों से संबंधित जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम, पता आदि विवरण गोपीय रखा जायेगा।
जैन ने बताया कि यह जानकारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) स्वयं को उनके कार्यालय टेलीफोन नंबर 0141-2606508 मोबाइल नंबर 9829052167, महानिरीक्षक पुलिस लक्ष्मण मीणा के कार्यालय टेलीफोन नम्बर 2602413 मोबाइल नंबर 9413388266, उप महानिरीक्षक पुलिस (स.ओ.जी) ए. पोन्नूचामी के कार्यालय टेलीफोन नंबर 0141-2751952, मोबाइल नंबर 9829226111 अथवा जिला पुलिस अधीक्षक, जयपुर शहर (उत्तर) एच. जी. राघवेन्द्र सुहासा के कार्यालय टेलीफोन नंबर 0141-2202495, मोबाइल नंबर 9414358460 पर दी जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications