जहरीली शराब ने ली 20 लोगों की जान (लीड)
बंगलौर/होसुर (तमिलनाडु), 18 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक और तमिलनाडु के दो अलग-अलग इलाकों में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और 11 की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजधानी बंगलौर से 68 किलोमीटर दूर कोलार जिले में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई और 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। कोलार के जिला पुलिस ने बताया कि नारसपुरा और तैकाल गांव में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना कर्नाटक की सीमा पर स्थित तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में हुई। यहां जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
कृष्णगिरि जिले के पुलिस अधीक्षक पी. सी. थेनमोझी के नेतृत्व में एक जांच दल को इस पूरे मामले की तहकीकात के आदेश दिए गए हैं। बची हुई शराब को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications