भारत-भूटान के बीच पहली रेल सेवा शीघ्र : मनमोहन
थिंपू, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और भूटान के बीच पहली रेल सेवा जल्दी ही शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अगले पांच वर्षो के दौरान भूटान को 100 अरब रुपये का आर्थिक पैकेज देने की भी घोषणा की है।
थिंपू, 17 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और भूटान के बीच पहली रेल सेवा जल्दी ही शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अगले पांच वर्षो के दौरान भूटान को 100 अरब रुपये का आर्थिक पैकेज देने की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे यह कहने में खुशी हो रही है कि भारत और भूटान के बीच रेल सेवा बहाल करने के लिए हम जल्दी ही काम शुरू करेंगे। 'गोल्डेन जुबली रेल लाइन' के नाम से जानी जाने वाली दोनों देशों के बीच की यह पहली रेल सेवा हाशिमारा को फ्यूंटशोलिंग से जोड़ेगी।"
उन्होंने कहा कि गोल्डेन जुबली रेल लिंक भारत के तमाम रेल नेटवर्क से जुड़ी रहेगी।
मनमोहन सिंह भूटान की पहली निर्वाचित राष्ट्रीय एसेंबली और राष्ट्रीय काउंसिल के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे। वह ऐसा करने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं।
इस मौके पर सिंह ने कहा कि भूटान के कृषि क्षेत्र, उद्योग जगत और सेवा क्षेत्र के लिए भारतीय बाजार में काफी अवसर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि हमें मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र केवल चुनाव का नाम नहीं है। लोकतंत्र में स्थाई प्रतिबद्धता और सहनशीलता की जरूरत होती है। इसमें सत्ता का इस्तेमाल न्यायपूर्ण तरीके से जनता के हित में किए जाने की प्रतिबद्धता होनी चाहिए।
अपनी दो दिनों की यात्रा के समापन से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत और भूटान को एक-दूसरे के और करीब लाने के लिए आने वाले समय में हम मिलकर काम करेंगे ताकि दोनों देशों की सीमाएं द्विपक्षीय आर्थिक समृद्धि के लिए प्रवेश द्वार में तब्दील हो जाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications