क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हिंद महासागर क्षेत्र में आते हैं सबसे घातक तूफान

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में पिछले 200 सालों के दौरान आए सबसे भीषण 23 तूफानों में से 21 हिंद महासागर क्षेत्र में आए हैं।

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में पिछले 200 सालों के दौरान आए सबसे भीषण 23 तूफानों में से 21 हिंद महासागर क्षेत्र में आए हैं।

विज्ञान और तकनीक मंत्रालय के वज्ञानिक सलाहकार अखिलेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "हिंद महासागर में दुनिया के सिर्फ पांच से छह फीसदी तूफान आते हैं लेकिन इनकी तीव्रता बहुत अधिक होती है।"

गुप्ता ने कहा, "हमने पाया कि पिछले दो शताब्दियों से 23 विनाशकारी चक्रवातों में से 21 हिंद महासागर में ही आए हैं।"

गौरतलब है कि हिंद महासागर क्षेत्र के अंतर्गत भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार, थाईलैंड, मालद्वीव और ओमान जैसे देश आते हैं।

गुप्ता ने बताया, "हमने ऐसे चक्रवातों का आकलन किया जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। हमने पाया कि 23 विनाशकारी चक्रवातों में से 21 तूफान हिंद महासागर में ही आए थे।

विश्व भर में हर साल लगभग 85 भयानक चक्रवात आते हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सिर्फ चार से पांच ही तूफान आते हैं लेकिन इन विनाशकारी तूफानों की तीव्रता बहुत अधिक होती है।"

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चक्रवात प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के क्षेत्र में आते हैं लेकिन मौतें सबसे अधिक हिंद महासागर क्षेत्र के भारत और बांग्लादेश में होती हैं।

गौरतलब है कि हिंद महासागर में 1970 में आए चक्रवात में पांच लाख लोग मारे गए थे जबकि 1991 में आए तूफान से लगभग 1,40,000 लोगों की मौत हो गई थी।

पिछले सप्ताह आए नरगिस ने तो एक लाख से अधिक लोगों की जान ले ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X