क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

श्रीलंकाई नौसेना ने 19 भारतीय मछुआरे पकड़े

By Staff
Google Oneindia News

कोलंबो, 16 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से जा पहुंचे 19 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि मछुआरे तमिल चीतों के लिए कुछ सामान ले जा रहे थे।

कोलंबो, 16 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से जा पहुंचे 19 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि मछुआरे तमिल चीतों के लिए कुछ सामान ले जा रहे थे।

नौसेना के प्रवक्ता डी.के.पी. दिस्सानायके ने कहा, "हमने 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस बार यह मामला बहुत गंभीर है क्योंकि वह लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के इलाकों डेविल प्वाइंट और पलाइतिवू से लौट रहे थे।"

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इधर कुछ समय के लिए इस मौसम में मछली पकड़ने पर रोक भी लगा रखी है। उनके अनुसार मछुआरों ने अपने ही देश का कानून तोड़ा है।

एक भारतीय राजनयिक के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय उच्चायोग को गुरुवार को इस गिरफ्तारी की सूचना दी थी।

गिरफ्तार मछुआरों को मन्नार की अदालत में ले जाया गया जहां उन्हें 22 मई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X