शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स में गिरावट का रुख (लीड)
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार आज सुबह अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गए जबकि इस दौरान ऊर्जा, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं, आटोमोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में लिवाली के कारण मजबूती देखी गई।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 122.87 अंकों की बढ़त के साथ 17,476.41 पर खुला। दिन के 10.15 बजे यह 81.82 अंकों की गिरावट के साथ 17,394.59 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी मामूली बढ़त के साथ 5,115.65 पर खुला और 10.15 बजे यह मामूली बढ़त के साथ 5,123.25 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान बाजार का रुख सकारात्मक रहा और मुंबई स्टाक एक्सचेंज में 1,124 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 589 को नुकसान हुआ और 45 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
शंघाई कंपोजिट को छोड़कर अन्य एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख तेज रहा।
हांगकांग का 'हेंगसेंग' सूचकांक 178.50 अंकों की बढ़त के साथ 25,692.21 पर, जापान का 'निक्के ई' सूचकांक 75.74 अंकों की तेजी के साथ 14,327.48 पर, इंडोनेशिया का 'जकार्ता कंपोजिट' 15.35 अंकों की तेजी के साथ 2,465.16 पर रहा।
इस बीच सिंगापुर का 'स्ट्रेट्स टाइम्स' 30.45 अंकों की बढ़त के साथ 3,237.88 पर, दक्षिण कोरिया का 'सियोल कंपोजिट' 2.02 अंकों के साथ 1,887.73 पर और ताईवान का 'ताईवान वेटेड' 52.61 अंकों की बढ़त के साथ 2,209.79 पर रहा।
चीन के 'शंघाइ' सूचकांक में मामूली गिरावट दर्ज की गई और वह 3.24 अंकों की गिरावट के साथ 3,634.08 पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*