क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विधायक के नाम पर चंदा वसूलने वाला पकड़ा गया

By Staff
Google Oneindia News

इंदौर, 16 मई (आईएएनएस)। इंदौर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है, जो विधायक के नाम पर चंदा वसूली किया करता था। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिक की शिकायत पर की है।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया है कि मानवता नगर में रहने वाला अशोक अग्रवाल व्यापारियों को फोन करके विधायक महेंद्र हार्डिक के नाम पर चंदा मांगता था। पिछले दिनों अशोक ने पांच व्यापारियों को चंदा देने के लिए फोन किया था। इन व्यापारियों में से एक ने सीधे विधायक से संपर्क किया। विधायक को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अशोक अग्रवाल के फोन नंबर के आधार पर उसके निवास का पता खोजा और फिर कॉल डिटेल निकलवाई। मनोज सिंह ने एक बार खुद अशोक को फोन करके चंदा देने की पेशकश की। जब इस बात की पुष्टि हो गई, तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई। आखिरकार गुरुवार रात को अशोक इंदौर पुलिस की शाखा 'वी केयर फॉर यू' की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस ने अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रताड़ना का आरोप दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने विधायक के नाम पर कितने लोगों से और कितनी राशि वसूली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X