क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों पर बनेगी कॉमिक्स

By Staff
Google Oneindia News

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक अनूठा तरीका इजाद किया है।

रांची, 16 मई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक अनूठा तरीका इजाद किया है।

गृह विभाग ने अंग्रेजों के खिलाफ अंत तक लड़ते रहे राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों बिरसा मुंडा, सिद्धू और कान्हु सहित जतरा भगत की जीवनी को कॉमिक्स (कहानी की पुस्तक) में प्रकाशित करने की योजना बनाई है।

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा को झारखंड में देवता माना जाता है। सन 1857 में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ा था। ब्रिटिश सेना द्वारा पकड़े जाने पर उन्हें फांसी की सजा दे दी गई थी। उनके नाम पर ही यहां हवाई अड्डे और रांची जेल का नाम रखा गया है।

इन कॉमिक्स में अंग्रेजी शासन के विरूद्ध आवाज उठाने, उनकी वीरता, चालाकी व फुर्ती से जुड़ी कई घटनाओं का सचित्र वर्णन होगा।

कॉमिक्स के लेखक सुमन प्रसाद मेहता ने कहा, "इसमें सभी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी का सचित्र वर्णन होगा। बच्चों को कॉमिक्स पढ़ना भाता है। ऐसे में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी जानकारियां उन तक पहुंचाने का इससे बेहतर माध्यम नहीं हो सकता।"

ये कॉमिक्स बुक स्टॉलों पर तीन महीने में उपलब्ध हो जाएंगे। इनकी बिक्री बुक स्टालों, स्कूलों व सरकारी पुस्तकालयों के जरिये किया जाएगा।

रांची के लाल राजेंद्रनाथ सहदेव के वंशज प्रवीर नाथ सहदेव सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X