इंडियन एयरलाइंस के साथ समझौते की राह पर है फिनएयर
हेलसिंकी, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के क्षेत्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फिनलैंड की राष्ट्रीय विमान सेवा प्रदाता कंपनी फिनएयर देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडियन एयरलाइंस के साथ बातचीत कर रही है।

फिनएयर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी जुक्का हिएनोनेन ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "हम भारत की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी के साथ समझौते की बातचीत कर रहे हैं। इससे हमारे क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होंगे और हम कनेक्टिंग (जोड़ने वाली) उड़ानों के लिए अपनी समय सारणी दोबारा बना पाएंगे।"
उन्होंने कहा कि इससे हमारे उड्डयन आकाश का भी विस्तार होगा।
कंपनी ने भारत में अपनी सेवाओं की शुरुआती सन 2006 में की थी। कंपनी दुनिया के सबसे बड़े एयरलाइन संगठन 'आनवर्ल्ड अलायंस' की सदस्य है। इस संगठन में ब्रिटिश एयरवेज, अमेरिकी एयरलाइंस, इबेरिया कैथी पैसिफिक, कांटस, लान, जापान एयरलाइंस आदि विमान सेवाएं शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।