पाक-अमेरिका द्वारा जयपुर विस्फोटों की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अपने संदेश में हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
गिलानी ने कहा, "इस मार्मिक घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी आत्मा को शांति मिले और जो घायल हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।"
वहीं भारत में अमेरिकी राजदूत डेविड सी. मलफोर्ड ने जयपुर में मंगलवार शाम सिलसिलेवार किए गए विस्फोट की निंदा करते हुए कहा, "मासूम लोगों की हत्या के पीछे दिया जाने वाला कोई भी तर्क न्यायोचित नहीं हो सकता। अमेरिका इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है।"
उन्होंने कहा कि विस्फोट में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम हुए आतंकवादी विस्फोट में करीब 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications