पाक में नवाज के 9 मंत्रियों के इस्तीफे

Nawaz Sharif
इस्लामाबाद, 14 मई: पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ द्वारा उनकी पार्टी के मंत्रिमंडल से हटने की घोषणा के एक दिन बाद ही उनके दल के नौ केंद्रीय मंत्रियों ने अपने इस्तीफे आज दोपहर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को सौंप दिए। उन्होंने यह इस्तीफे बर्खास्त न्यायधीशों की बहाली पर चले आ रहे गतिरोध के दूर न होने पर दिए हैं।

इसके साथ ही देश में छह सप्ताह पहले बने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का अंत हो गया है।

प्रधानमंत्री गिलानी के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि अभी इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं और अंतिम निर्णय तभी लिया जाएगा जब कुछ दिनों बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी लंदन से वापस आ जाएंगे।

मंत्रियों ने ये इस्तीफे प्रधानमंत्री कार्यालय में उनके साथ दोपहर का भोजन लेने के बाद उन्हें सौंपे।

पीएमएल-एन के नेता चौधरी निसार अली खान ने आईएएनएस से कहा, "हमारे पास इसके अलावा कोई चारा ही नहीं बचा था।"

उधर पीपीपी अध्यक्ष जरदारी ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में आशा व्यक्त की कि उनके लौटने के बाद वो पीएमएल-एन को गठबंधन में वापस लाने में सफल होंगे।

इससे पहले सोमवार को पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ ने घोषणा की थी कि हटाए गए न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे पर पीपीपी के साथ उनकी बातचीत विफल हो जाने के बाद उनके मंत्री इस्तीफा दे देंगे।

फरवरी माह में हुए आम चुनावों के बाद किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलने के कारण इन पार्टियों ने गठबंधन किया था और इस बात पर भी सहमति जताई थी कि सरकार बनने के एक महीने के अंदर हटाए गए न्यायाधीशों को बहाल किया जाएगा।

एक महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी दोनों दल इस मुद्दे पर अपने मतभेद दूर नहीं कर पाए। पीएमएल-एन का कहना था कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा हटाए गए न्यायाधीशों को बिना शर्त बहाल किया जाए।

उधर, पीपीपी मामले को हल करने के लिए एक संवैधानिक पैकेज लाने के प्रयास में थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+