पैनासोनिक की आईपी संचार व्यवस्था

Panasonic introduces IP communication
नई दिल्ली, 13 मईः इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी पैनासोनिक ने आज आईपी आधारित कार्यालय संचार व्यवस्था (कम्यूनिकेशन सिस्टम) पेश की है। इस व्यवस्था के तहत पैनासोनिक के केएक्स-टीडीई श्रृंखला के खास आईपी पीबीएक्स, आईपी फोन और नेटवर्क कैमरे शामिल हैं।

पैनासोनिक के आईपी फोन की कीमत 12,000 रुपये से शुरू होती है और केएक्स-टीडीई श्रृंखला 2,50,000 रुपये की है। कंपनी ने नेटवर्क कैमरे की शुरुआती कीमत 6,500 रुपये रखी है। इस मौके पर पैनासोनिक एशिया-प्रशांत प्राइवेट लिमिटेड (भारत) के व्यवसाय प्रमुख (पीबीएक्स) आशीष ढोले ने कहा, "हमारी केएक्स-टीडीई श्रृंखला की आईपी पीबीएक्स व्यवस्था पारंपरिक टेलीकाम लाइन के अनुरूप काम करता है। इस प्रणाली में आईएसडीएन एवं एनालॉग लाइन जैसी पारंपरिक टेलीकाम व्यवस्था में आईपी प्रणाली को आसानी से जोड़ा जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि पैनासोनिक के हाइब्रिड केएक्स-टीडीए पीबीएक्स प्रणाली के मौजूदा ग्राहक आसानी से नई केएक्स-टीडीआई श्रृंखला अपना सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल आईपीसीएमपीआर कार्ड (मेन कार्ड) को बदलना पड़ेगा।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आधुनिकतम आईपी (सेशन इनिसिएशन प्रोटोकॉल) तकनीक से लैस पैनासोनिक केएक्स-टीडीआई आईपी पीबीएक्स में संपूर्ण टेलीफोनी शामिल है। यदि उपभोक्ता के लिए कार्यालय में काम करने के लिए कोई जगह तय नहीं है या वह स्थान बदलता रहता है तो भी उसके द्वारा कोई एक्सटेंशन का उपयोग किया जा सकता है। उसका एक्सटेंशन सेटिंग एक खास एक्सटेंशन पर उपलब्ध रहेगा।

इस प्रणाली के अंदर वायस मेल फीचर लगा है जो आन्सरिंग मशीन की तरह काम करता है। पैनासोनिक केएक्स-टीडीई श्रृंखला में एक ही कंप्यूटर से नेटवर्क से जुड़े चार टीडीई तक की प्रोग्रामिंग की जा सकती है। इसके अलावा सभी पीबीएक्स की प्रोग्रामिंग इकट्ठे भी की जा सकती है।

पैनासोनिक ने नेटवर्क कैमरा भी पेश किया है जन्हें आईपी नेटवर्क (इंटरनेट या इंट्रानेट) से जोड़ा जा सकता है। इसकी मदद से किसी किसी भी स्थान पर कहीं से भी निगरानी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता तस्वीरों को किसी कंप्यूटर या सेल फोन पर भी देख सकता है साथ मल्टी कैमरा (16 अलग-अलग कैमरों की) सुविधा के साथ कई तस्वीरें देखी जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+